साड़ी और सैंडल न लाने पर राजस्थान से आई बारात को लौटाया, दुल्हन ने किया दूल्हे के साथ जाने से मना

आपने कई बार दूल्हे की तरफ से की गई दहेज़ की डिमांड को शादी टूटने की वजह बनते हुए तो होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा से शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के बाद दूल्हा विदाई कराने गांव तो पहुंच गया लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। वजह थी दूल्हे द्वारा दुल्हन के सैंडल औरसाड़ी न लाना। जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना, केवल साड़ी और सैंडल न लाने की वजह से दुल्हन ने राजस्थान से आई बारात को लौटा दिया। लोगों द्वारा काफी समझाने के बाद भी दूल्हे को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा।

Returned the baraat from Rajasthan for not bringing sari and sandals

सैंडल और साडी नहीं लाया था दूल्हा
दरअसल पूरा मामला आगरा के पास सैंया क्षेत्र के गांव जोधपुर का है। जानकारी अनुसार एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे राजस्थान मनियां निवासी दूल्हा कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह सम्मेलन के दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन निवासी दुल्हन के साथ के सम्पन्न हुआ। विदाई की रस्म सोन के नगला से होनी थी। विवाह के पश्चात् विदाई की रस्म के लिए दूल्हा बरात लेकर गांव पहुंच गया। मगर, वह दुल्हन के लिए सैंडिल लेकर नहीं पहुंचा। लेकिन दुल्हन के लिये सैंडिल न लाना दूल्हे को भारी पड़ गया। इस बात पर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।

Returned the baraat from Rajasthan for not bringing sari and sandals

पुलिस के समझने पर भी नहीं सुलझा विवाद
दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया, लेकिन लड़की पक्ष का आरोप है कि बराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे। इसी बीच कुछ लोग दूल्हे को मिर्गी आने की बात भी कह रहे हैं। पुलिस से लेकर शादी समारोह करवाने वाले पदाधिकारी भी बीच में आए लेकिन दोनों पक्षों द्वारा एक दुसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला रात भर चलता रहा। पुलिस से लेकर मौजूद सभी के समझाने के बाद भी दुल्हन ने किसी की एक न सुनी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। आसपास के गांवाें में भी इस मामले की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+