Radha soami satsang sabha: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर बुधवार तक लगाई रोक

Radha soami satsang sabha: उत्तर प्रदेश के आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई गई जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से एक लेटर जारी कर प्रमुख सचिव राजस्व, पुलिस आयुक्त, डीएम, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

बता दें कि रविवार शाम को जमीन विवाद को लेकर सत्संग सभा और पुलिस प्रशासन में संघर्ष हुआ। सोमवार को राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर रोक को सत्संगी अपनी जीत बता रहे हैं। अधिकारियों ने आदेश की कापी मिलने की पुष्टि की है।

Allahabad High Court

संघर्ष में 10 लोग घायल हुए थे
रविवार को हुए संघर्ष में अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और सत्संगी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने की बात कही थी। बाद में मामला ठंडा पड़ गया और सोमवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

सीएम योगी की नाराजगी की भी खबर आई सामने
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस झड़प को लेकर अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित संस्था से संवादहीनता के कारण माहौल खराब हुआ। अधिकारियों ने मंत्रालय तक में जानकारी नहीं दी। साथ ही सीएम योगी ने भविष्य में इस तरह न करने के लिए चेतावनी भी दे दी। कहा कि प्रकरण में पुलिस को पार्टी नहीं बनना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+