बकरी को निगल गया झाड़ियों से निकला विशालकाय अजगर, देखिए VIDEO

आगरा। आगरा के फतेहाबाद में झाड़ियों से निकले अजगर ने एक बकरी को निगल लिया। बकरी मालिक के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देखते ही अजगर झाड़ियों में घुस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

python swallow goat in agra

घर के बाहर बंधी थी बकरी

घटना सांकुरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण ने अपने घर के बाहर बकरी को बांध रखा था। इसी दौरान एक विशालकाय अजगर झाड़ियों से निकलकर ग्रामीण के घर पास पहुंच गया। अजगर ने बकरी को पकड़ अपने शिकंजे में ले लिया। बकरी के अचेत होते ही उसे निगल लिया।

ग्रामीण के उड़े होश

जब ग्रामीण घर के बाहर आया तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बकरी अजगर के पेट में थी। ग्रामीण ने तुरंत शोर मचाकर लोगों को बुला लिया और वन विभाग और पुलिस को मामले की सूचना दी। वन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अजगर को रस्सी से बांध दिया। कुछ देर बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+