'आगरा बन सकता है भारत का वुहान' मेयर के पत्र के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से कही ये बात

आगरा। आगरा के मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शहर में कोरोना वायरस के भयानक रूप लेने की चेतावनी दी है। पत्र में मेयर ने कहा है कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो आगरा देश का वुहान बन सकता है। मेयर नवीन जैन ने शहर में कोरोना की स्थिति और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर अवगत कराया है। नवीन जैन ने शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का दावा किया है। इस मामले में अब कांग्रेस महासचिव ने भी ट्वीट किया है।

priyanka gandhi to yogi govt listen agra mayor appeal to save agra

प्रियंका ने कहा- टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है

प्रियंका गांधी ने रविवार को आगरा के मेयर के पत्र को साक्षा करते हुए लिखा, ''आगरा शहर में हालात खराब हैं और रोज नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा।'' प्रियंका ने कहा, कल भी मैंने इसी चीज को उठाया था। पारदर्शिता बहुत जरूरी है। टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना को रोकना है तो फोकस सही जानकारी और सही उपचार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगरा मेयर की बातों को सकारात्मक भाव से लेना और तुरंत पूरी तरह से आगरा की जनता को महामारी से बचाने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।

मेयर ने कहा- देश का वुहान बन सकता है आगरा

आगरा के मेयर ने पत्र में लिखा है, "मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है। आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है। इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिए।" मेयर ने यह पत्र 21 अप्रैल को लिखा था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में लिखा है, "आगरा, देश का वुहान बन सकता है। स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है। हॉटस्पाट एरिया में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स में कई-कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही है। ना ही मरीजों के लिए भोजन पानी का उचित प्रबंध हो पा रहा है। स्थिति विस्फोटक है।"

Recommended Video

    Lockdown : Sonia Gandhi के बाद अब Priyanka Gandhi का ट्वीट, Modi Govt. को दी सलाह | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+