चायवाले को पुलिस ने बनाया 'रिश्वत दूत', ट्रकों से अवैध वसूली का अनोखा तरीका

Agra News, आगरा। ताजनगरी की हाईटेक यातायात पुलिस ने अब नो एंट्री में ट्रकों के प्रवेश पर रिश्वत लेना बंद कर दिया है क्योंकि अब पुलिस ने वसूली का नया तरीका निकाल लिया है। अब यातायात पुलिस खुद वसूली नहीं करती है बल्कि जिसे ट्रक ले जाना है वो खुद आकर उनके तय चाय वाले को पेमेंट दे जाता है। पुलिस की वसूली के इस नए अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Policeman taking bribe with help of tea seller

ताजनगरी में चायवाला सुर्खियों में आया है। एत्माउद्दौला थाने के निकट नूनीहाई रोड का लगातार ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो एंट्री में ट्रकों की एंट्री के लिए पैसे की वसूली करने के वीडियो सामने आने से परेशान होकर वसूली तो बंद कर दिया। अब ट्रैफिक पुलिस खुद वसूली न करके चाय के खोखेवाले का इस्तेमाल कर रही है।

पुलिस की चेकिंग को पार करने के लिए यहां ट्रक चालक चाय के खोखे पर आते हैं और सुविधा शुल्क के पैसे यहां देते हैं। चाय वाला अपनी छोटी सी डायरी में नोट करता है और ट्रक नो एंट्री क्रॉस कर लेता है। पुलिस की वसूली का यह तरीका सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामले में पुलिस के आलाधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक यहां खुलेआम बैग लेकर पैसे वसूलने जैसे तमाम वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा दीपक का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+