38 साल तक निर्विरोध प्रधान रहे 107 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट, युवाओं को दिया संदेश
Agra news, आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां हर वर्ग के लोग अपनी सहभागिता दे रहे हैं तो वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं हैं। आगरा के ग्राम पंचायत सेमरा में 38 साल तक निर्विरोध प्रधान रहे 107 साल के रामप्रसाद शर्मा ने वोट डाला। रामप्रसाद शर्मा सेमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आदर्श बूथ पर वोट डालने पहुंचे और उन्होंने युवाओं के लिए वोट डालने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह जब से लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई है, तब से वोट करते आए हैं।

वॉकर से बूथ पहुंचकर डाला वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा के बूथ नंबर 62 पर मुनीश नाम का शख्स वोट डालने पहुंचा। मुनीश के पैर में इंफेक्शन की वजह से उनका एक पैर काटना पड़ा था, लेकिन मुनीश का जज्बा कम नहीं हुआ और वोट डालने के लिए निकल पड़े। मुनीश उन लोगों के लिए मिसाल है जो वोट करने नहीं निकल रहे हैं।

12 राज्यों की कुल 95 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान
बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों की कुल 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications