आगरा में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 35 नए मामले

आगरा। यूपी के आगरा में कोरोना के रिकॉर्ड 35 नए केस सामने आए हैं। यूपी में 40 नए केस में 35 केस आगरा के हैं। इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढकर 138 हो गई है। केजीएमयू से सोमवार को 740 सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की गई, इस रिपोर्ट के अनुसार 40 में कोरोना की पुष्टि हुई है। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि आगरा के 35 नए कोरोना के मामले आए हैं, इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 138 पहुंच गई है।

Number of COVID-19 cases rise to 134 in Agra

फतेहपुर सीकरी के 14 कोरोना संक्रमित आगरा के फतेहपुर सीकरी के 25 साल के युवक में मथुरा के अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद युवक के परिजनों के सैंपल जांच को भेजे गए। इसमें युवक के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोग हैं, इनमें से 14 में कोरोना पॉजिटिव आया है। भगवान टॉकीज के पास के हॉस्पिटल से जुडे 4 में पुष्टि भगवान टॉकीज के पास हाईवे स्थित हॉस्पिटल से 16 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, अब इनकी संख्या बढकर 20 हो गई है। यहां चार नए मामले सामने आए हैं।

घटिया आजम खां के चिकित्सक के संपर्क में आने वाले 5 चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जांच कराई जा रही है। इनके संपर्क में आने वाले कंपाउंडर और दंपती मरीज में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है अब इनके संपर्क में आए 5 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 60 से अधिक कोरोना संक्रमित जमात से जुडे हुए हैं। आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का एक बड़ा कारण भगवान टॉकीज के पास बाइपास स्थित हॉस्पिटल है जहां से जुडे 16 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब फतेहपुर सीकरी के कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 14 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+