Agra : लड़की को भगाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवक के घर को लगाई आग, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

आगरा, 15 अप्रैल: ताजनगरी आगरा में युवती को भगाकर कोर्ट मैरिज करने वाले मुस्लिम युवक के घर को गुस्साए लोगों ने आग लगा दी। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू किया। एसएसपी सुधीर सिंह भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर रुनकता चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

लड़का लड़की ने की कोर्ट मैरिज, वीडियो किया शेयर

लड़का लड़की ने की कोर्ट मैरिज, वीडियो किया शेयर

सिंकदरा थाना क्षेत्र के रुनकता इलाके में रहने वाला मुस्लिम युवक जिम चलाता है। चार दिन पहले युवक एक हिंदू लड़की को लेकर फरार हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमने शादी कर ली, कोई हमें परेशान न करें। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में आक्रोश था। इस बीच पुलिस ने बुधवार रात को युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया गया, लेकिन युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

युवक के घर पर की गई आगजनी

युवक के घर पर की गई आगजनी

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया। धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक के घर में आग लगा दी। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। हालात काबू में हैं। एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले लड़की और लड़का भाग गए थे, लड़की को बरामद कर लिया गया है और कोर्ट बंद होने की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं किया है, इस बीच धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने लड़के के घर में आगजनी कर दी।

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आगजनी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आगजनी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है और रूनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच कराई जा रही है, अगर उनकी लापरवाही भी सामने आई तो वह भी सस्पेंड होंगे। आगजनी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग मौके से पकड़े गए हैं। आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर के साथ ही गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+