आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सात लोगों की मौत, 40 घायल
Recommended Video
आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सातों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। यहां बिहार से जयपुर की तरफ जा रही सवारियों से भरी टूरिस्ट बस बालू के ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तो वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 8 दिनों में एक्सप्रेस वे पर ये तीसरा हादसा है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रही घटनाओं से राहगीरों में भय का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications