शादी की सालगिरह पर युवक ने की आत्महत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगर में गुरुवार को एक युवक ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने गृहक्लेश के चलते अपनी जान दी है। घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

ठीक एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

ठीक एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

बता दें कि 26 साल का जगत कुशवाह थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में रहता था। जगत राजा मंडी बाजार में बेल्ट और पर्स आदि की फड़ लगाता था। जगत का राजामंडी में रहने वाली काजल पुत्री दिवाकर से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष आज ही के दिन दोनों के परिवारों की रजामंदी से वो विवाह के बंधन में बंध गए।

कमरे में फांसी से लटकी मिली लाश

कमरे में फांसी से लटकी मिली लाश

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जगत ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई अनुज का कहना है कि भाई की पत्नी काजल ने उन्हें घर आकर सूचना दी और वो लोग पहुंच कर देखा तो रस्सी के फंदे पर भाई लटका हुआ था। स्थानीय निवासियों की मदद से उसे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज भाई-भाभी पर गृहक्लेश करने के चलते घटना होने की बात कह रहा है वहीं, लड़की पक्ष मृतक के पास किसी सूदखोर का फोन आने पर सुसाइड करने की बात कह रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पूरे मामले में जहां एक कमरे के घर में युवक के फांसी लगा लेने पर भी पत्नी को बाद में जानकारी होने की बात अटक रही है। वहीं, मृतक का मोबाइल गायब होने से भी पुलिस की जांच उस ओर जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+