Viral Video: 'दिल चीर के देख तेरा ही...' बोलना पड़ा भारी, चाकू लेकर पति के पीछे दौड़ी बीवी

Viral Video: 'दिल चीर के देख तेरा ही...' बोलना पड़ा भारी, चाकू लेकर पति के पीछे दौड़ी बीवी

आगरा, जून 19: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्में से कुछ वीडियो इमोशनल होते है, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो एक व्यक्ति अपनी पत्नी के डर से हाईवे पर जान बचाकर भागते दिख रहा है। आपने देखा क्या ये वीडियो...

57 सेकेंड का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

57 सेकेंड का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि, वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 57 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दाढ़ी वाला व्यक्ति हाईवे पर भागता दिख रहा है। वह व्यक्ति कह रहा है कि मुझे बचा लीजिए दोस्तों। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। मेरी जान के लाले पड़े हुए हैं। मैं भाग आया हूं आगरा से बाहर। हाईवे पर भाग रहा हूं दोस्तो। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। लेकिन ठहरिए जरा, कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट है। ये वीडियो यहीं खत्म नहीं होता।

बीवी ने पूछा- मुझे से कितना प्यार करते हो?

बीवी ने पूछा- मुझे से कितना प्यार करते हो?

वीडियो में शख्स आगे कह रहा है कि कल घर पर ऐसे ही बैठे हुए थे। मेरी बीवी ने मजाक ही मजाक में मुझसे पूछ लिया कि मुझे कितना प्यार करते हो? मैं समझ नहीं पाया। मैंने बोल दिया कि दिल चीर कर देख तेरा ही नाम होगा। इसके बाद से वह चाकू लेकर पीछे पड़ी है। वह दिल चीरकर देखना चाहती है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। मुझे बचा लीजिए दोस्तों। बता दें कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में क्या कहा आगरा पुलिस ने

वायरल वीडियो के बारे में क्या कहा आगरा पुलिस ने

सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर लोग लगातार इसे देख रहे हैं और लाइक के साथ रिट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह फनी वीडियो है। इसे एक स्थान पर खड़े होकर ही कॉमेडी के लिए बनाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आगरा पुलिस तक भी वीडियो पहुंचा है। आगरा पुलिस का कहना है कि भाग रहा व्यक्ति आगरा का नाम ले रहा है। मगर, वह वीडियो और व्यक्ति कहां का है? अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो के आधार पर जानकारी कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+