ताजमहल के मुख्य चबूतरे से फिसलकर जापानी पर्यटक की मौत
आगरा। आगरा में ताजमहल में एक जापानी पर्यटक की मौत हो गई। वो अपने तीन साथियों के साथ ताजमहल देखने आया था। जानकारी के मुताबिक ताजमहल घूमते वक्त चबूतरे से फिसल जाने और फिर अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हुई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पर्यटक का नाम हिडेको था जो गुरुवार की शाम ताजमहल देखने आया था।

हालांकि मौके पर पहुंचे एएसआई कर्मचारियों ने पर्यटक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जापानी दूतावास को सूचना दे दी गई है. इस मामले में पर्यटन पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications