बीच रास्ते में बरात छोड़ प्रेमिका के साथ भाग गया दूल्हा और फिर...
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश के भोपला से शनिवार को एक बारात आगरा आई थी। लेकिन दूल्हे को रास्ते में उसकी प्रेमिका मिल गई और वह उसके साथ बरात छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के बाह के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था। शनिवार की रात निकाह होना था। युवक बरात लेकर आगरा तक पहुंचा। आगरा में बहाने से बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया।
इधर, बरात न आने पर शबनम के परिजनों ने पूछताछ की, तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए। मुश्किल में फंसे परिवार को कोई भी राह नहीं सूझ रही थी। तभी इटावा का युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा।
इस पर युवती के परिजन राजी हो गए। आनन-फानन में दोनों का निकाह कराया। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की। वहीं बाह कस्बे में रविवार को दिन भर इस निकाह की चर्चा हुई। वहीं भोपाल के युवक को लोग कोसते रहे।












Click it and Unblock the Notifications