आगरा में बेखौफ बदमाश, दोस्तों के साथ मार्निंग वॉक पर गई महिला को मारी गोली

आगरा। यूपी के आगरा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां वृंदावन पार्क के पास मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

goons shot woman while she went for morning walk in agra

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गई महिला को दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली महिला के गर्दन में लगी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। यह मामला थाना ताजगंज इलाके का है। 40 साल की महिला अपने दो महिला मित्रों के साथ घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गई हुई थी। तभी पीछे से दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला पर हमला बोल दिया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और इंस्पेक्टर विनोद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी प्रशांत ने महिला से पूछताछ की। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश मे जुट गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के बाद बच्चों से धुलवाए गए बर्तन, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+