यूपी के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के बाद बच्चों से धुलवाए गए बर्तन, देखें वीडियो
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को मिड-डे-मील देकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं सरकारी अमला सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगा हुआ है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के डासना गेट इलाके के एक सरकारी स्कूल में सामने आया है। यहां बच्चों से मिड-डे-मील के बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

वीडियो में दिख रहा है कि मिड-डे-मील खाने वाले बच्चों की ड्यूटी बर्तन धोने के लिए लगाई गई है। इस स्कूल में 100 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं जिनसे साफ-सफाई के साथ-साथ बर्तन भी धुलवाए जाते हैं। जब टीचर से मीडिया कर्मियों ने इसके बारे में बात की तो उनका कहना है कि स्कूल में लगा स्टाफ अकेले सब कुछ नहीं कर सकता। इसलिए बच्चों से बर्तन धुलवाए जा रहे हैं।

वहीं बच्चों का कहना है कि ऐसा रोज कराया जाता है। ठंड के मौसम में ठंडे पानी से बच्चे बर्तन धो रहे हैं। इस मामले में सवाल ये उठता है कि अगर बच्चे बीमार हो गए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए बुलाया जाता है तो उनसे यह बर्तन क्यों धुलवाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications