आगरा: अशोक सिंघल मार्ग के नाम से जाना जाएगा 'घटिया आजम खां' रोड, मेयर ने कहा-गुलामी की निशानी नहीं रखने देंगे
आगरा, 20 दिसंबर: आगरा नगर निगम ने रविवार को घटिया आजम खां रोड का नाम बदलकर स्व. अशोक सिंघल मार्ग कर दिया गया है। आगरा मेयर नवीन जैन ने घटिया आजम खां रोड का नाम बदलकर अशोक सिंघल के नाम पर रख दिया है। रविवार को इस रोड का विधिवत उद्धघाटन किया गया। घटिया आजम खां का बदलने के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। बता दें, आगरा में इससे पहले सुल्तानगंज पुलिया का नाम बदलकर विकल चौक किया था और मुगल रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग किया था।

मेयर ने कहा- हम गुलामी की कोई भी निशानी नहीं रखने देंगे
आगरा के मेयर नवीन जैन ने कहा कि ये आगरा का सौभाग्य है कि अशोक सिंघल जी के नाम पर रोड का नाम रखा गया है। हम गुलामी की कोई भी निशानी नहीं रखने देंगे, जो हिंदुओं को गुलामी याद दिलाए। उन्होंने कहा, 'अशोक सिंघलजी का जन्म आगरा में यही हुआ था और आज अशोक सिंघल के नाम पर यहां का नाम घटिया आजम खान से बदलकर अशोक सिंघल जी के नाम पर रखा गया है।' मेयर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने सुल्तानगंज पुलिया का नाम बदलकर विकल चौक किया था। मुगल रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग किया था।
आगरा में हुआ था अशोक सिंघल का जन्म
मेयर नवीन जैन ने कहा, 'हमारा प्रयास है कि जिन महान लोगों ने आगरा शहर, समाज और देश के लिए विशेष योगदान दिया, उन्हें शहरवासी किसी न किसी रूप में याद रखें।' बता दें, अशोक सिंघल का जन्म 15 सितंबर 1926 को आगरा के घटिया आजम खां सिटी स्टेशन रोड स्थित घर पर हुआ था। अशोक सिंघल के पिता एक सरकारी ऑफिस में काम करते थे। समाज सेवा का मार्ग चुनने के बाद आगे चलकर आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश और आसपास की जगहों पर संघ के लिए लंबे समय के लिए काम किया और फिर दिल्ली-हरियाणा में प्रांत प्रचारक बने।












Click it and Unblock the Notifications