आगरा में जहरीली शराब का कहर, एक ही गांव के 4 लोगों की मौत

आगरा, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश के आगरा में शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। दो के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन दो के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किस कारण से हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जहरीली शराब धड़ल्ले से बिक रही है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

four people of one village lost life after consuming liquor in agra

एक ही गांव के चार लोगों की मौत

मामला आगरा के डौकी के गांव कौलारा कला का है। यहां रहने वाले राधे पुत्र हरिप्रसाद और अनिल पुत्र श्रीनिवास की शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले उसकी उसकी मौत हो गई। गांव के ही रामवीर की भी तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौलारा कला के ग्रामीणों ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी। गांव बरपुला में गया प्रसाद की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में एसपी देहात (पूर्वी) के अशोक वेंकट का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ग्रामीणों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उन्होंने बताया कि ठेके पर कई लोगों ने शराब पी थी। कौलारा कला के और नगला भोला के शराब के ठेके पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इन दिनों वायरल का प्रकोप अधिक है। बीमारी और बुखार में शराब पीने से भी तबीयत खराब होने की संभावना है। गांव बरपुला में गया प्रसाद की मौत हुई है। उसकी मौत समान्य लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+