Agra: बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के बाद पिता की हुई मौत, दुल्हन को नहीं दी गई जानकारी

आगरा जिले में बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के बाद एक पिता की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Agra father news

Agra जिले में बेटी की शादी के दिन ही उसके पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि में धूमधाम से बारात लगने के बाद लड़की और लड़का बच के लोगों द्वारा नव दंपति को आशीर्वाद दिया गया। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद देने के थोड़ी देर बाद लड़की के पिता की हालत खराब हो गई और अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पिता के मौत की जानकारी बेटी को नहीं दी गई और सुबह में उसे विदा भी कर दिया गया।

हार्टअटैक की जताई जा रही आशंका
दरअसल, आगरा जिले के कल्याणपुर भरतार इलाके के रहने वाले 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह के बेटी और रोली की शादी भजनपुरा गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में धूमधाम से बारात लगी और जयमाला कार्यक्रम के बाद सत्येंद्र सिंह द्वारा अपने बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया गया। आशीर्वाद देने के बाद सत्येंद्र जब घर में गए इसी दौरान उन्हें बेचैनी और घबराहट होने लगी। पिता की हालत खराब होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेकर अस्पताल में गए। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। सत्येंद्र की मौत हो जाने के बाद मौत की जानकारी को दुल्हन से छुपाए रखा गया और शादी की अन्य रस्मों को रात में संपन्न कराया गया। संपन्न कराए जाने के बाद अल सुबह रोली की विदाई कर दी गई।

बेटी के विदा होने के बाद घर में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि बेटी की विदाई हो जाने के बाद सत्येंद्र सिंह का शव उनके घर लाया गया। घर पर सब हंसते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी के चलते घर में काफी संख्या में रिश्तेदारी पहुंचे थे और इस घटना के बाद सबकी आंखें नम हो गई। हालांकि सत्येंद्र के शव की अंत्येष्टि कर दी गई। इस घटना के बारे में जिसको भी जानकारी मिली वह हैरान रह गया। फिलहाल बेटी की शादी के दिन पिता की मौत होने के मामले को लेकर सत्येंद्र सिंह के घर परिवार और रिश्तेदारों के अलावा गांव में भी मातम का माहौल पसरा हुआ है।

Recommended Video

      आगरा: जिला कारागार में जेल वार्डन का फांसी पर लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+