आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिंग, इस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिंग, इस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

आगरा, मई 27: आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। बता दें कि यह लैंडिंग जेवर टोल से कुछ किलोमीटर दूर पर कराई गई। चार्टर प्‍लेन की लैंडिंग की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक रोक दिया। बताया जा रहा हैं कि विमान में पायलट सहित 2 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Emergency landing of aircraft on Agra-Noida Yamuna Expressway

प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह चार्टर प्लेन हरियाणा के नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था। इस विमान में तकनीकी खराबी आई। जिसके बाद पायलट जाग्रत ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सकुशल यमुना एक्सप्रेस वे पर लैंड कर दिया। थाना नौझील क्षेत्र के माइल स्टोन-72 पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही एक्सप्रेस वे से गुजर रहे लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सड़क पर खड़े विमान की तस्‍वीरें खींची जाने लगीं। वहीं बस यात्रियों की भी भीड़ लग गई। आसपास के गांव के लोग भी विमान को देखने के लिए मौके पर जमा हैं। बताया जा रहा हैं कि विमान में पायलट सहित 2 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, प्लेन की लैंडिंग होने के बाद तत्काल कण्ट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया की ग्लाइडर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है। कंट्रोल रूम को सूचना दी जा चुकी है। मौके पर मेंटेनेंस टीम पहुंच रही है।

कुछ सालों पहले हुई थी वायु सेना के विमान की लैंडिंग
आपको याद होगा कि कुछ सालों पहले यमुना एक्‍सप्रेस वे पर वायु सेना के विमान की लैंडिंग कराई गई थी। ये रिहर्सल इसलिए हुआ था कि यदि युद्ध के दौरान आपात स्थिति बने तो विमानों की आपात लैंडिंग यहां कराई जा सके और एक्‍सप्रेस वे का इस्‍तेमाल रन वे के तौर पर किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+