Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे अधिकारी की गाड़ी में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Agra news, आगरा। आगरा के थाना पिढोरा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव सम्पन्न कराकर लौट रहे एक अधिकारी की गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से घिरी गाड़ी सड़क पर दौड़ती रही। जैसे ही चालक और अधिकारी को कार में आग की जानकारी लगी, उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।

election duty officer car catches fire in agra

डिग्गी में शार्ट सर्किट से लगी आग

दरअसल, चुनाव ऑब्जर्वर वीवी फरेजा अपने चालक नितिन के साथ आगरा वापस अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर से वापस लौट रहे थे। भदरोली से आगरा की ओर बढ़े थे कि अचानक भदरोली से महज एक किलोमीटर चलने पर आगरा बाह मार्ग पर गोपालपुरा पर डिग्गी की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से गाड़ी के पीछे के हिस्से मे आग लग गई।

election duty officer car catches fire in agra

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

गाड़ी आग की लपटों के साथ सड़क पर दौड़ने लगी। यह देख दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। तत्काल थाना पिढौरा पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस बल के साथ दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, चुनाव ऑब्जर्वर ने बताया कि वो पीएनबी बैक में अधिकारी हैं। वहीं, उन्होंने थाना पिढौरा में तहरीर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+