योगी सरकार के दावे हो रहे फेल, आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत
आगरा, अप्रैल 27: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बेड न मिलने और ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों के दम तोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला ताजनगरी आगरा का है, जहां एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते आठ मरीजों की जान चली गई। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु सिंह भी ये मान रहे हैं कि पिछले 24 घंटों में किल्लत हुई है। हालांकि उनका कहना है कि व्यवस्था जल्दी ठीक हो जाएगी। जिलाधिकारी का कहना है कि मरीजों की संख्या अचानक बढ़ोतरी की वजह से ऑक्सीजन की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जल्दी ही सप्लाई पहुंच जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में ना तो ऑक्सीजन की किल्लत है ना दवाइयों की कमी है और ना ही अस्पतालों में बेड की कमी है।

आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ की मौत
आगरा के पारस अस्पताल में तो 8 मरीजों की ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत हो गई। अस्पताल में काम करने वाली महिला स्टाफ ने बताया कि सात से आठ लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। बता दें, आगरा के कई निजी अस्पतालों ने अपने दरवाजों पर बेड की अनुपलब्धता के पोस्टर लगा दिए हैं। कई अस्पतालों ने नोटिस चस्पा करके कह दिया है कि ऑक्सीजन है नहीं, इसलिए अपने मरीजों के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध खुद करें। जिसे अपनों की फिक्र है वह कुछ भी करें, लेकिन ऑक्सीजन लेकर कर आए। प्रभा अस्पताल के भी कुछ यही हाल हैं, अस्पताल की ओर से तीमारदारों को अस्पताल की ओर से खाली सिलेंडर और एक चिट्ठी दी जा रही है। इस चिट्ठी में सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिल करने वालों से गुहार लगाई कि मरीज के परिवार को आक्सीजन देने की कृपा करें।

अस्पतालों के बाहर चस्पा हो रहे नोटिस
नेशनल हाइवे स्थित भगवती अस्पताल में पिछले 3 दिनों से अलग-अलग नोटिस लगाए गए हैं, जिसमें मरीजों के तीमारदारों से कहा गया है कि ऑक्सीजन की किल्लत है कृपया ऑक्सीजन का प्रबंध करें। भगवती अस्पताल की मैनेजर जरीखा खान का कहना है कि दिक्कत हो रही है, इसलिए हम मरीजों के परिवार वालों को जानकारी दे रहे हैं कि वह ऑक्सीजन का प्रबंध करें क्योंकि हमारे पास सप्लाई नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को कई बार ई-मेल और फोन के माध्यम से जानकारी दी गई, लेकिन सप्लाई नहीं मिल पा रही है। प्रभा अस्पताल के इंचार्ज कहते हैं कि अस्पताल में लगभग 100 मरीज हैं और सब को ऑक्सीजन की जरूरत है और ऑक्सीजन हाई फ्लो पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सप्लाई नहीं हुई तो लोग मरने लगेंगे।

मेरठ के केएमसी अस्पताल में हुई थी 9 मौतें
मेरठ का भी हाल ऐसा ही है। जनपद में ऑक्सीजन संकट का बढ़ता ही जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे केएमसी अस्पताल में सोमवार को एक दिन में 9 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर थे। केएमसी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता का कहना था कि मरीजों की जरूरत के मुकाबले ऑक्सीजन बहुत कम है। कमी के बावजूद मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications