भाजपा नेता ने फेसबुक पर शेयर की अश्लील फिल्में, कांग्रेस ने दी तहरीर

Agra News, आगरा। ताजनगरी आगरा में भाजपा नेता द्वारा फेसबुक पर पोर्न मूवी शेयर करने के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के ऊपर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। मामले में एसपी सिटी ने सीओ सदर को जांच सौंप दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

आपको बता दें कि भाजपा के ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद कुमार लोधी द्वारा काफी समय से फेसबुक पर पोर्न वीडियो शेयर किए जा रहे थे। इसको देखकर आज कांग्रेस की शहर महासचिव डॉ. शिल्पी शर्मा और एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता अपूर्व शर्मा ने आज एसपी सिटी प्रशांत वर्मा से मुलाकात कर उन्हें नेता के ऊपर कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

सीओ सदर को सौंपी जांच

सीओ सदर को सौंपी जांच

एसपी सिटी ने तहरीर लेकर जांच सीओ सदर को भेजी है। हालांकि एसपी सिटी जांच से पहले मीडिया से कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।

पहले भी लगे है आरोप

पहले भी लगे है आरोप

यहां यह भी बता दें कि उक्त भाजपा नेता एक सूबे के मंत्री का भावी समधी होने जा रहा है और उसका पुत्र अभी एक महिला के साथ यौन शोषण के मुकदमे में फंसा हुआ है और अभी मामला सुलझा नहीं है। मामला कई दिनों तक अखबारों की सुर्खियां भी बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+