Agra: गालीबाज दरोगा का "थप्पड़ कांड", महिला से की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Up Police Viral Video: यूपी के आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे एक दरोगा महिलाओं को खुलेआम गालियां दे रहा है। उनके साथ मारपीट कर रहा है।

हिंदुस्तान में जहां एक तरफ महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। जहाँ नारी के सम्मान को ही भारत माता का सम्मान माना जाता है, वहीं यूपी के आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे एक दरोगा महिलाओं को खुलेआम गालियां दे रहा है। उनके साथ मारपीट कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद खाकी भी अपने आप को शर्मशार महसूस कर रही है। जिसके चलते इस गालीबाज व थप्पड़ बाज दारोगा को DCP सिटी विकास कुमार ने सस्पेंड कर दिया है।
गालीबाज दरोगा की शर्मनाक वीडियो
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश पर गयी थी। चूंकि पुलिस ने यह दबिश देर रात को डाली थी, इसलिए पुलिस को देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसमे महिलाएं भी थीं। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो महिलाएं आगे आ गई। जिसके चलते पुलिस और महिलाओं के बीच तकरार शुरू हो गई।
महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार शुरू हुई तो दरोगा दीपक चौहान का पारा आसमान पर चढ़ गया। उसने पहले तो महिलाओं के साथ गाली गलौज की, अभद्रता की और फिर उसके बाद महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दिया।

Recommended Video

वीडियो देखकर अधिकारीयों के भी उड़े होश
महिलाओं से मारपीट किए जाने पर वहां भगदड़ मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई। यह वीडियो देखकर उनके भी होश उड़ गए क्योंकि मामला खाकी से जुड़ा हुआ था।
आरोपी दरोगा ससपेंड, जांच शुरू
महिलाओं पर रौब जमाने, उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज और फिर उनके साथ मारपीट करने का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी दरोगा दीपक चौहान पर कार्रवाई कर दी। डीसीपी विकास कुमार ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू करा दी।












Click it and Unblock the Notifications