सिपाही की बेवफाई से पीड़ित युवती से महिला दरोगा ने कहा- चुनाव के बाद आओ, अभी कोई नहीं सुनेगा
Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में एक सिपाही का शादी के 11 महीने बाद पत्नी को छोड़ देने का का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि सिपाही ने उससे प्रेम संबंध के बाद मंदिर में शादी की। इसके बाद उसके दलित होने का पता चलते ही उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी ओर एसएसपी कार्यालय गुहार लगाने पहुंची युवती से महिला दरोगा ने कहा कि वह चुनाव बाद आए, क्योंकि अभी अधिकारी नहीं बैठेंगे और उसकी सुनवाई नहीं हो सकेगी।

क्या है पूरा मामला
न्यू आगरा थाना निवासी पीड़िता बीएड की छात्रा है। वह थाना खन्दौली में तैनात एक सिपाही की शिकायत लेकर भटक रही थी, लेकिन अधिकारी न होने के कारण उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच अपनी बात कहने के लिए वह मीडिया कर्मियों के पास चली गयी। छात्रा का आरोप था कि जनवरी 2018 में दीवानी परिसर में अचानक हुई मुलाकात के बाद सुमित नाम के सिपाही ने उससे प्रेम संबंध बनाए और सिकन्दरा के कैलाश मंदिर में शादी कर उसे पत्नी का दर्जा दिया। इसके बाद हर जगह वो उसे अपने जानकारों से पत्नी कह कर ही मिलाता था। इस तरह काफी महीने बीत गए और अब पिछले 5 माह से सिपाही ने उसका साथ छोड़ दिया और उसकी जाती दलित होने के चलते उसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही युवती
पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी आगरा अमित पाठक ने सीओ सर्किल को जांच दी। अब युवती को जांच रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिली तो वो यहां चक्कर लगा रही थी, लेकिन एसएसपी से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

महिला दरोगा ने कहा- चुनाव बाद आना
अपनी पीड़ा को जिस समय वो मीडिया को बता रही थी, उसी समय वहां महिला दरोगा कमलेश कुमारी आ गईं और युवती को मीडिया से बात करने से मना करते हुए चुनाव तक कोई सुनवाई न होने की बात कहने लगीं।मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आप ऐसा कैसे कह सकती हैं तो उन्होंने कहा कि चुनाव तक अधिकारी बैठेंगे नही, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications