जहरीली शराब कांड: 8 लोगों की मौत के बाद ADG ने की कार्रवाई, तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित नौ निलंबित

जहरीली शराब कांड: 8 लोगों की मौत के बाद ADG ने की कार्रवाई, तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित नौ निलंबित

आगरा, 26 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां जहरीली शराब पीने से अब तक कौलारा कलां और देवरी गांव के आठ लोगों की मौत हो गई। बुधवार शाम को जहरीली शराब पीने से इनकी मौते होने की पुष्टि हो गई। तो वहीं, जहरीली शराब से मौतों की पुष्टि होने के बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने थाना ताजगंज, डौकी और शमसाबाद के थाना प्रभारी सहित नौ को निलंबित कर दिया गया। आबकारी विभाग के दो निरीक्षक और तीन सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की गई है।

Agra Poisonous Liquor Case: ADG suspended nine policemen including three police station in-charges

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि जहरीली शराब से मौत के मामले में संबंधित थाना-चौकी प्रभारी और आबकारी विभाग के निरीक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे। शराब से मौतें ताजगंज, डौकी और शमसाबाद क्षेत्र में हुईं। इस पर कार्रवाई की गई। निलंबित होने वालों में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज एकता कुलदीप मलिक, बीट सिपाही देवरी अरुण कुमार, थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, बीट सिपाही कौलारा कलां सोमवीर, मुख्य आरक्षी जंगजीत सिंह, शमसाबाद के एसओ राजकुमार गिरि, गांव गढ़ी जहान सिंह के बीट सिपाही उदयप्रताप और गांव महरमपुर के बीट सिपाही श्यामसुंदर हैं।

एडीजी जोन ने बताया कि अपनी जांच में सेक्टर तीन फतेहबाद के आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी, सेक्टर सात ताजगंज के आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय, तीन आबकारी सिपाही विशाल कुमार शमसाबाद, राजेश कुमार शर्मा डौकी और अमरजीत तेवतिया ताजगंज को भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाया गया है। शराब की बिक्री कहां-कहां होती है, इसके लिए आबकारी निरीक्षक जिम्मेदार होते हैं। वह कार्रवाई करते हैं। उनकी लापरवाही से शराब बिक्री हुई। इनके निलंबन की संस्तुति की गई है।

इन लोगों की हुई मौत
आगरा के पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने बताया कि कौलारा कलां गांव के राधे (42), अनिल (34) और रामवीर (40) और बारकुला गांव के गया प्रसाद (50) की मौत हुई है। अनिल के पिता श्रीनिवास (65) ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके गांव के दो अन्य लोगों की मौत गांव की एक दुकान से खरीदी गई नकली शराब के पीने से ही हुई है। बताया कि अनिल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पहले उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, फिर आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। दो गांवों में आठ मौतों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+