Agra: नहीं मिली सरकारी नौकरी तो यमुना में कूदा युवक, WhatsApp स्टेटस पर मम्मी-पापा को लिए लिखा इमोशनल नोट
Agra: नहीं मिली सरकारी नौकरी तो यमुना में कूदा युवक, WhatsApp स्टेटस पर मम्मी-पापा को लिए लिखा इमोशनल नोट
आगरा, 02 अगस्त: सरकारी नौकरी ना मिलने के चलते उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के दो दिन बीत चुके है, लेकिन युवका के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। युमना नदी में छलांग लगाने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा, 'मम्मी-पापा माफ कर दो, कोई सरकार नौकरी नहीं पा सका।' खुदकुशी करने जा रहा हूं। ऐसा बताया जा रहा है कि यमुना में छलाग लगाने वाला युवक सेना में भर्ती तैयारी कर रहा था।

यह मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला तल्फी गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक कर्मवीर सिंह पौनिया रविवार 31 जुलाई को यमुना में कूद गया। उसका मोबाइल और चप्पल नाव में रखे मिले हैं। देर रात तक पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि उसके परिजनों ने बताया कि उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण वह कई दिनों से परेशान था।
व्हाट्सएप स्टेट्स में लिखा इमोशनल नोट
कर्मवीर सिंह ने यमुना नदी में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा, 'मेरी मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं। लेकिन मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पाया। वह मुझे बहुत प्यार करते हैं। उनके लिए एक सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।' इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में कर्मवीर सिंह की तलाश शुरु की।
परिवार में मचा कोहराम
दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कर्मवीर का कुछ पता नहीं चला सका है। वहीं, परिवार में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने बताया कि युवक तैरना भी जानता है। पुलिस ने पीएसी गोताखोरों और स्टीमर को उसकी तलाश के लिए बुलाया है। परिवार के करीबी लोगों का पुलिस से कहना था कि कर्मवीर नौकरी न मिलने से परेशान था।












Click it and Unblock the Notifications