Agra: निकाह के 2 घंटे बाद ही बदला शौहर का मन, नई नवेली दुल्हन को तीन तलाक दे गार्डन में छोड़ गया
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से काफी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां दो बहनों का निकाह एक साथ हुआ था एक की तो विदाई हो गई। लेकिन, दूसरे दूल्हे ने निकाह के केवल 2 घंटे बाद ही अपनी दुल्हन को तीन तलाक दे दिया।
इस दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके घर वालों की मिन्नतें कीं...हाथ भी जोड़े। लेकन, वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए और दुल्हन को प्रियांशु गार्डन में ही छोड़कर चले गए। दरअसल, दूल्हे पक्ष ने विदाई से पहले दुल्हन के परिजनों के सामने दहेज में कार और जेवरात की मांग रख दी।

अचानक दूल्हे द्वारा सामने आई मांग से दुल्हन के परिजन घबरा गए और उन्हें मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। जिसके बाद दूल्हे ने मौके पर ही तीन बार तलाक-तलाक बोलकर दुल्हन को तलाक दे दिया। जिसके बाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे समेत 6 दहेज लोभियों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मामला आगरा जिले के ढोलीखार मंटोला का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम परिवार की दो बेटियों का निकाह अमन और आसिफ के साथ फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में संपन्न हुआ था। धूमधाम से बरात चढ़ी और गौरी को निकाह अमन के साथ पढ़ा गया।
अमन द्वारा गौरी को अपनी बीवी के रूप में कुबूल करने के बाद परिजनों ने रीति रिवाज के साथ उसकी विदाई कर दी। इसके बाद छोटी बेटी डौली का निकाह भी गुरुवार सुबह 4 बजे आसिफ के साथ पढ़ा गया। जब डौली की विदाई की बारी आई तो आसिफ ने दहेज में कार की डिमांड कर दी।
एकाएक दूल्हे द्वारा दहेज की अचानक सामने आई मांग से दुल्हन के परिजन घबरा गए। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को मनाने के लिए लाख मिन्नत की। लेकिन, दूल्हा और उसके ससुरालीजन का दिल नहीं पसीजा। परिवार के लोगों के समझाने पर भी विदाई के लिए तैयार नहीं हुए।
दूल्हे आसिफ ने सुबह 6 बजे नई नवेली दुल्हन को तीन बार तलाक बोला और मैरिज होम से चला गया। दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन के भाई सूचना पर मैरिज होम पर पुलिस पहुंची और भाई की तहरीर पर पति आसिफ, सास मुन्नी, ससुर परवेज, देवर सलमान, ननद रुखसार, नजराना और फरीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का बताया कि तहरीर मिलने के बाद दहेज का केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications