Agra: अखिलेश यादव के करीबी रामेश्वर यादव और जुगेंद्र यादव का 5 करोड़ का होटल सीज, दोनों भाई जेल में हैं बंद

अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जुगेंद्र यादव का होटल सीज कर दिया गया। वहीं एक बेसहारा 65 वर्षीय महिला के ऊपर भी इस कार्यवाही की गाज गिर पड़ी।

Agra Hotel seizure of SP ex-MLA Rameshwar Yadav and his brother close to Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमे पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जुगेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई में संपत्ति जब्तीकरण किया गया है। जानकारी अनुसार एटा से जलेसर थाने से आयी पुलिस ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपत्ति कुुर्क कर सील लगाने की कार्रवाई की। सील लगाने के बाद एसीएम प्रथम को रिसीवर बनाया गया है।
दोनों भाई जेल में हैं बंद
एटा में अलीगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामेश्चर यादव अलीगढ़ जेल और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ दर्जनों अभियोग दर्ज हैं। जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दोनों का भगवान टाकीज चौराहा फ्लाई ओवर के पास तीन मंजिला होटल नीलकंठ है, जिसको प्रशासन द्वारा सीज किया गया है।

Agra Hotel seizure of SP ex-MLA Rameshwar Yadav and his brother close to Akhilesh Yadav

5 करोड़ की संपत्ति का 30 लाख रुपये में बैनामा
प्रभारी निरीक्षक जलेसर जगदीश चंद ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति दोनों भाइयों के नाम है। जिसका उन्होंने 30 लाख रुपये में बैनामा कराया था। होटल का अनुमानित मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये है। सोमवार की दोपहर पुलिस-प्रशासन की टीम वहां पहुंची। होटल पर सील लगाने के बाद मुनादी कराई। कार्रवाई के दौरान यातायात बाधित होने पर न्यू आगरा थाना पुलिस भी तैनात रही।
अन्य बेनामी संपत्तियों का पता लगा रही पुलिस
वहीं पूर्व विधायक और उनके भाई की अन्य बेनामी संपत्तियों का पुलिस पता लगा रही है। अनुमान है कि दोनों भाइयों ने अपने करीबियों के नाम से भी संपत्ति ले रखी है। तहसीलदार रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक और उनके भाई जुगेंद्र सिंह की गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति इससे पहले भी एत्मादपुर और नालंदा टाउन में फ्लैट जब्त किया गया था। आगरा में कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में की गई।

Agra Hotel seizure of SP ex-MLA Rameshwar Yadav and his brother close to Akhilesh Yadav

Recommended Video

    Arif के सारस पर राजनीति शुरु, Akhilesh Yadav के आरोप पर Bhupendra Chaudhary का जवाब | वनइंडिया हिंदी

    65 वर्षीय महिला केमिस्ट संचालक की प्रशासन से गुहार
    आपको बता दें कि इन दोनों भाईयों का आगरा में भगवान टॉकीज के पास तीन मंजिला नीलकंठ होटल है। होटल में नीचे आठ दुकाने हैं, ये दुकानें किराए पर हैं। पुलिस प्रशासन ने होटल और दुकानों को सील कर दिया। इसमें से गर्ग केमिस्ट की दुकान को भी सील करने के लिए एक दिन का समय दिया है। केमिस्ट की दुकान संभाल रहीं सूर्या अपार्टमेंट, विजय नगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय लता गर्ग ने बताया कि उनके पति अरुण गर्ग ने 1979 में किराए पर दुकान खोली थी। 43 साल से मेडिकल स्टोर चला रहीं हैं।
    पति और बेटों की कोरोना में हुई मौत
    कोरोना की दूसरी लहर में पति अरुण गर्ग, बेटे अनुभव और अभिषेक की मौत हो गई। घर का खर्चा चलाने के लिए वे दुकान पर बैठने लगी, लेकिन अब दुकान भी छिन रही है अब कैसे जिंदगी चलेगी, कहां जाएं। लता गर्ग ने पुलिस प्रशासन की टीम ने मदद की गुहार लगाई, कहा कि उनकी दुकान सील न की जाए। उनसे प्रशासन किराया लेते रहें, प्रशासन ने उन्हें एक दिन की मोहलत दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+