28 कोरोना मरीजों की मौत पर प्रियंका गांधी ने किया था ट्वीट, आगरा डीएम ने पत्र लिखकर कही यह बात
आगरा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अब उत्तर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश। दरअसल, प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ट्वीट के वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया है। साथ ही ट्वीट का खंडन करने की बात कही है।

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक खबर को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।'

पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया जवाब
प्रियंका गांधी का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट का जवाब दिया है। डीएम कहा कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है वह गलत है। उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुयी है. "पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु" की खबर असत्य है।
Recommended Video

ट्वीट का खंडन करने को कहा...
इसके बाद डीएम ने एक और ट्वीट कर पिछले पांच दिनों के सैंपलिंग के आंकड़े दिए। 21 जून को 238, 20 को 272, 19 को 307, 18 को 295, 17 को 308 सैंपल लिए गए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी से प्रार्थना है कि वे देखें कि आइसोलेशन वार्ड में किस तरह हमारे कोरोना योद्धा दिन रात काम कर रहे हैं। हमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है-पिछले 109 दिन में आगरा में काविड-19 के 1,139 केस आए हैं, 79 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।












Click it and Unblock the Notifications