आजादी का अमृत महोत्सव के तहत CRPF की महिला कमांडो ने निकाली 1875 Km की बाइक रैली
महिला सशक्तीकरण को लेकर सीआरपीएफ की 75 महिला राइडर्स का काफिला दिल्ली के इंडिया गेट से रवाना हुआ जो गुरुवार शाम को आगरा पंहुचा। 1800 किमी का सफर तय करके ये काफिला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेगा।

सीआरपीएफ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत सीआरपीएफ की महिला कमांडो 1875 किमी की बाइक रैली निकाल रही हैं। इसमें सीआरपीएफ की 75 महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। गुरुवार शाम को महिला बाइक राइडर्स दिल्ली से आगरा पहुंचीं, जहां पर शिल्पग्राम से सीआरपीएफ की महिला कमांडो वीवीआईपी पूर्वी गेट से ताजमहल में पहुंची। जहां पर महिला कमांडो ने ताजमहल का दीदार किया व ताजमहल में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद महिला कमांडो का दस्ता फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वांइट पर पहुंची, जहां पर फ्लैगिंग इन सेरेमनी हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी शामिल हुए।

G-20 के कार्यक्रम में भी महिला सशक्तीकरण पर जोर
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी साल भारत को G-20 समिट की अध्यक्षता करने का भी अवसर मिला है। आगरा में हुए G-20 के कार्यक्रम में भी महिला सशक्तीकरण पर जोर रहा है। देश में आजादी के अमृत के तहत लगातार तमाम कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तीकरण को लेकर सीआरपीएफ की 75 महिला राइडर्स का काफिला दिल्ली के इंडिया गेट से रवाना हुआ जो 1800 किमी का सफर तय करके छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेगा।
बाइक यात्रा का मकसद क्या है
75 सीआरपीएफ महिला कमांडो की नई दिल्ली से जगदलपुर तक की इस यात्रा का मकसद है नक्सल प्रभावित इलाके छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का संदेश। सीआरपीएफ नक्सल प्रभावित इलाके छत्तीसगढ़ में तैनात है, जहां पर करीब 20 साल से उनसे लोहा ले रहा है। जगदलपुर सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है। जहां कई बार सीआरपीएफ ने अपनी वीरता का परिचय दिया और जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान में शहादत दी। अब जब हाल ही के दिनों में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है तो उन इलाकों के सामाजिक ताने बाने से जुड़ने के लिए ये अभियान अहम कड़ी साबित होगा।

Recommended Video

आईजी सीआरपीएफ का क्या कुछ कहना है
वही राजेश कुमार आईजी सीआरपीएफ का कहना है कि सीआरपीएफ की तरफ से महिला बाइक राइडर्स रैली की आगरा में फ्लैगिंग इन सेरेमनी हुई, जिसमें सीआरपीएफ की 75 महिला राइडर्स का दस्ता शामिल हुआ, काफिले में शामिल महिला बाइकर्स आज रात आगरा में रुकेंगी, इसके बाद आगे का सफर तय करेंगी।
केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा: 'विश्व की सबसे बड़ी पैरामिलेट्री फोर्स हमारे पास है'
वही कार्यक्रम में पहुंचे प्रोफेसर एसपी बघेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस की परेड इंडिया गेट पर आयोजित हुई है उसमें सीआरपीएफ ने अपना महिला दस्ता उतारा और अन्य पैरा मिलिट्री फोर्सेज के द्वारा परेड में दस्ता उतारी गई थी लेकिन उसमें जेंट्स और लेडीज मिलाकर करके सीआरपीएफ फर्स्ट आई है यह बड़े गर्व की बात है। वही केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि महिला दस्ता के द्वारा राइफल ड्रिल बहुत अच्छे से दिखाई गई, उसके बाद अनुशासन में रहते हुए बाइक ड्रिल निकाली जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है, इस रैली का मकसद यह है कि जब महिला दस्ता 1875 किलोमीटर चलेगी तो देश में एकता व अखंडता की बात होगी वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 तारीख को आयोजित होने वाली सीआरपीएफ परेड में देश के गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि सबसे बड़े गर्व की बात यह है कि विश्व की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्सेस सीआरपीएफ हमारे देश में है जो गृह मंत्री से लेकर विभिन्न लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं वही इस मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सीआरपीएफ की दस्ता को रवाना किया।












Click it and Unblock the Notifications