Agra: केमिकल गोदाम में लगी आग में 20 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख काँप जाएगी रूह
आगरा की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड आई, आग पर काबू पाया गया। लेकिन 20 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई, इसका पता तब चला जब उसके परिजनों ने आकर कहा कि हमारा बेटा घर नहीं पंहुचा साहब!

यूपी के आगरा में मंगलवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया था। यहां के छीपीटोला पुरानी सब्जी मंडी स्थित केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें तेज होने के साथ ही फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम में विस्फोट से आग की लपटें और तेज होती गई। बमुश्किल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पा लेने के बाद जब अंदर जाकर पड़ताल की गई तो सभी के होश उड़ गए। हादसे में एक 20 वर्षीय युवक भी जल गया था।

20 वर्षीय युवक की जिन्दा जलने से मौत
दरअसल, मंगलवार की दोपहर आगरा के रकाबगंज क्षेत्र अंतर्गत छीपीटोला सब्जी मंडी में केमिकल के एक गोदाम में आग लग गई थी। आग लगने से फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम में भी विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि बाहर की पूरी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार 20 वर्षीय कृष्णा भी इसी फैक्ट्री में अंदर फंस गया। विस्फोट और आग की तेज लपटों के चलते वह फैक्ट्री से बाहर नहीं निकल पाया। जिसके चलते युवक की जलने से मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक का नाम राजेश विमल है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

Recommended Video

जब बेटा नहीं पंहुचा घर, तब शुरू हुई तलाश
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल को भी इसकी सूचना आज ही मिली, जब मृतक कृष्णा के परिजन फैक्ट्री पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनका बेटा इसी फैक्ट्री में काम करता है। वो कल रात से घर वापस नहीं आया है। परिजनों की बात सुन पुलिस ने तत्काल अंदर जाकर पड़ताल शुरू कर दी। जिसके बाद कृष्णा का जला हुआ शव फैक्ट्री से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुला हाल है।












Click it and Unblock the Notifications