आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत
Agra
News, आगरा। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दिल दहला देने वाले हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
इंटरव्यू देने जा रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार सात युवक जौनपुर के और एक युवक आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। सभी आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने के लिए आ रहे थे।

आगे चल रहे ट्रक से टकराई
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी शवों को गैस कटर से गाड़ी काट कर बाहर निकाला। दिल दहला देने वाली यह घटना सुबह आठ बजे के लगभग थाना फतेहाबाद अंतर्गत 37.2 माइल स्टोन के पास हुई है। जौनपुर के खटिहान मोहल्ले के सात और आजमगढ़ का एक युवक अर्टिगा कार से आगरा आ रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई।

हदासे की सूचना पुलिस को दी
टक्कर के बाद ट्रक और कार के टायर फट गए और एर्टिगा कार ट्रक के नीचे घुस गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे के दौरान गाड़ी का आगे का आधा हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया।












Click it and Unblock the Notifications