UP: आगरा में 300 साल पुरानी हवेली बारिश में ढही, बगल के मकान में रहने वाले मासूम समेत दो की मौत, कई दबे

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण 300 साल पुरानी हवेली ढह गई। हवेली के अगल-बगल में दो मकान बने थे वे हवेली ढहने से मलबे की चपेट में आ गए। चपेट में आने से एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक मासूम समेत दो की मौत हो गई है।

हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के साथ ही घायलों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। राहत बचाव कार्य जारी है।

300-year-old-mansion-in-agra-collapses-in-rain

यह पूरी घटना आगरा जनपद के बाह तहसील अंतर्गत पिनाहट ब्लॉक की उमरेठा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में करीब 300 साल पुरानी एक हवेली है जो खंडहर का रूप ले चुकी थी। इस हवेली में कई साल से कोई नहीं रहता। गुरुवार से ही आगरा जनपद में मूसलाधार बरसात हो रही है।

ऐसे में बरसात का पानी जमा होने के चलते हवेली का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे भरभरा कर गिर गया। हवेली का हिस्सा गिरने के चलते पास में बने दो मकान भी उसके चपेट में आ गए। मकान चपेट में आने के चलते उसमें रहने वाले लोग हवेली के मलबे में दब गए।

घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटवाते हुए घायल लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गई।

बताया जा रहा है कि अभी तक मलबे से 5 लोगों को निकाला गया है, जिसमें साल भर की एक मासूम बच्ची और 50 साल के विनोद नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा दो महिलाओं और एक बेटे को आगरा में उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+