11000 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले Dr. Song Inyep पहुंचे आगरा, ताजमहल का किया दीदार
'डॉ सोंग इनयेप हूं' ने 6 अक्टूबर, 2018 को 526 दिनों तक हर दिन 42.195 किमी दौड़कर पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी की थी। 'डॉ सोंग इनयेप हूं' ऐसा कारनामा करने वाले पहले इंसान भी बन गए थे।

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए कोरिया का दल 11000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कोरिया से रोम के लिए निकला है। इसी यात्रा यह कोरियाई दल आगरा नगर निगम पहुंचा तो इस कोरियाई दल का आगरा नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कोरिया के रहने वाले 'डॉ सोंग इनयेप हूं', "शांति मैराथनर कांग म्योंगकू" के प्रबंधक हैं जो विश्व शांति के लिए कोरिया से रोम की यात्रा पर निकले हैं। इस 11000 किलोमीटर की यात्रा को यह दल 400 दिनों में पूरा करेगा। 'डॉ सोंग इनयेप हूं' के पास एक खास तरह की तीन पहिया गाड़ी है, जिसे ढकेलते हुए वह इन देशों की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर वन कोरिया, वन वर्ड, ओनली पीस लिखवा रखा है।

पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले इंसान का भी है रिकॉर्ड उनके नाम ।
आपको बताते चलें कि 'डॉ सोंग इनयेप हूं' ने 6 अक्टूबर, 2018 को 526 दिनों तक हर दिन 42.195 किमी दौड़कर पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी की थी। 'डॉ सोंग इनयेप हूं' ऐसा कारनामा करने वाले पहले इंसान भी बन गए थे। वहीं इस बार 'डॉ सोंग इनयेप हूं' विश्व शांति के लिये यात्रा पर निकले हैं। इस बार वह 21 अगस्त, 2022 से 400 दिनों तक 11,000 किमी की यात्रा पर निकले है। इस 11 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान वे इक्का, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, बांग्लादेश सहित 18 देशों से गुजरते हुए शांति स्थापित के लिए संदेश देंगे। यात्रा के दौरान वे जिन जिन विभिन्न देशों से गुजरेंगे, उन देशों के नेताओं प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे और शांति स्थापना के लिए संदेश देंगे।

Recommended Video

पुतिन को रोकना चाहिए यूक्रेन का युद्ध .
बता दें कि 'डॉ सोंग इनयेप हूं' ने आगरा पहुंचने पर बेहद खुशी जाहिर की और उन्होंने कहा कि वह मोहब्बत के शहर आगरा में है। उन्होंने कहा कि ताज महल के बारे में उन्होंने काफी सुना था। वह आगरा आगमन पर ताज महल जरूर देखेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए निकलेंगे।
जब Dr. Song InYeup से यूक्रेन और रसिया युद्ध पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी देश के हित में नहीं होता है। जान माल की हानि होने के साथ-साथ देश आर्थिक तौर पर भी कमजोर होते हैं। ऐसे में वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील करते हैं कि वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकें। उनका कहना है कि हम सभी इंसान हैं, इससे भी कहीं ज्यादा हम एक परिवार हैं। हमें मिलकर रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications