सीएम अखिलेश यादव टोना-टोटका में रखते हैं विश्वास: कांग्रेस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंधविश्वासी है। हर काम को करने से पहले वो टोटका अपनाते है। तर्क के बजाए अंधविश्वास को आदार मानकर वो काम करते है। नोएडा जाने से कतराते है अखिलेश। ये सारे आरोप हम नहीं लगा रहे है, बल्कि कांग्रेस पार्टी ल गा रही है। कांग्रेस पार्टी ने नोएडा जाकर विकास योजनाओं का शुभारंभ करने से कतराने वाले अखिलेश यादव को अंधविश्वासी करार देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह वह भी अंधविश्वास को अपनाकर नोएडा जाने से परहेज कर रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव नोएडा न जाकर दिल्ली में 'नैसकाम के मुख्यालय' का उद्घाटन करते है, ये ना सिर्फ प्रदेश का बल्कि उन लोगों का भी अपमान है जो देश के कोने-कोने एवं विदेशों से आकर यहां पर उद्योग स्थापित कर रहे हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कई बार नोएडा के कार्यक्रम को परिवर्तित किए जाने से ऐसा लग रहा है कि उन्हें टोने और टोटके पर विश्वास है, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश और देश का विकास टोने और टोटके से नहीं हो रहा है बल्कि इसमें मुख्य भूमिका विज्ञान और तकनीक की है।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में ऐसा टोटका प्रचलित है कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है। गौरतलब है कि अखिलेश ने साफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैसकाम के मुख्यालय(नोएडा) का शिलान्यास नोएडा जाकर वहां करने के बजाय दिल्ली के होटल से करने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications