पहली ही परीक्षा में फेल हुए सीएम अखिलेश

लखनऊ। बतौर मुख्यमंत्री बनने के बाद समाजवादी पार्टी के युवरात अखिलेश यादव के लिए लोकसभा चुनाव उनकी पहली परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी शक्ति और युवा ऊर्जा से उन्होंने सपा को सत्ता में वापस तो ला दिया, लेकिन असली अग्नि परीक्षा तो अब लोकसभा चुनावों में शुरु होने वाली है, लेकिन अपनी इस पहली ही परीक्षा में अखिलेश फेल हो गए है। जनता ने अपने वोट रिजल्ट कार्ड में अखिलेश को फेल कर दिया है।

दरअसल एबीपी न्यूज़ और नील्सन सर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक यहां मतदाताओं उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के कामकाज पर असंतुष्ठती दिखाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फेल कर दिया।

akhilesh yadav

इस सर्वे में यूपी के मतदाताओं से पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के एक साल के कामकाज के मद्देनजर वो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदर्शन को क्या कहेंगे? इसपर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने खुलकर अपनी राय रखी। मात्र 3 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अखिलेश सरकार के कामकाज को बहुत अच्छा कहा, 18 प्रतिशत मतदाताओं ने यूपी सरकार के कामकाज को अच्छा कहा, 27 प्रतिशत मतदाताओं ने समाजवादी सरकार के प्रदर्शन को औसत बताया जबकि 26 प्रतिशत मतदाताओं ने अखिलेश के प्रदर्शन को खराब और 23 प्रतिशत ने बहुत खराब बताया।

इस तरह से अखिलेस के फेवर में 21 फीसदी वोट पड़े जबकि उनके खिलाफ 49 फीसदी वोट पड़े, हलांकि 27 फीसदी लोगों ने औसतन बताया।नील्सन सर्वे में शामिल उत्तर प्रदेश के कुल मतदाताओं ने अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार की रेटिंग करते हुए उसे बेहद कम मात्र 2.5 अंक ही दिए! सर्वे से सामने आई रिपोर्ट कार्ड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदर्शन को मतदाताओं ने औसत से भी बेहद कम मात्र 27 प्रतिशत अंक ही दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+