सीनियरों द्वारा कमजोर अंग्रेजी का मजाक उड़ाने पर छात्रा ने की आत्‍महत्‍या

लखनऊ। कालेज में सीनियरों द्वारा कमजोर अंग्रेजी होने के कारण मजाक उड़ाये जाने पर एमसी सक्‍सेना कालेज की छात्रा सुंबुल इश्तियाक ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। छात्रा के माता पिता ने आरोप लगाया है कि कालेज में होने वाली रैगिंग में अपमानित होने पर ही उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

वहीं कालेज प्रशासन ने रैगिंग की किसी भी घटना से इनकार‍ किया है और कहा है कि छात्रा अंग्रेजी में कमजोर थी और पिछले काफी समय से तनावग्रस्‍त थी। छात्रा को घायल अवस्‍था में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जहां गुरूवार देर रात उसकी मौत हो गयी। डॉक्‍टरों के अनुसार उसके सिर में गहरी चोट आयी थी। वह सआदतगंज चौपटिया की रहने वाली थी। बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में सुम्बुल को वेंटिलेटर न मिलने पर उसके घरवालों ने हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Suicide

ज्ञात हो कि बीते मंगलवार की सुबह सुम्बुल ठाकुरगंज स्थित डाक्टर एमसी सक्सेना कालेज पढ़ने के लिए गई थी। कुछ ही देर बाद वह कालेज की तीसरी मंजिल से कूद गई। शुरुआत में पुलिस और कालेज प्रशासन का कहना था कि सुम्बुल पैर फिसलने के कारण छत से अचानक गिर गई। वहीं सुम्बुल के पिता अबू इश्तियाक ने आरोप लगा है कि रैगिंग से बचने के लिए सुम्बुल ने छत से छलांग लगाई थी।

ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार को सुम्बुल के पिता की तहरीर पर कालेज प्रबंधन और वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ 306/511 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+