जुबिन के लाइव कंसर्ट से ठीक पहले कश्मीर में CRPF कैंप पर आंतकियों का हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आज शाम 5 बजे से महान संगीतकार जुबीन मेहता अपना लाइव कंसर्ट करने वाले है। संगीत के इस आयोजन को लेकर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन इस कंसर्ट से ठीक पहले जम्मू कश्मीर में आंतकियों ने हमला कर दिया है। कश्मीर के शोपियां जिले में सीआरपीएफ के कैंप पर आंतकियों ने हमला कर दिया।
इस हमले में 2 आंतकी मारे गए है जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, कश्मीर एजी मीर के मुताबिक अज्ञात आतंकवादियों ने कश्मीर से 2 किलोमीटर दूर शोपियां के गागरान स्थित सीआरपीएफ कैंप के बटालियन नबंर 14 पर हमला कर दिया। आंतकी मोटरसाईकिल से आए थे।

उनके पास मशीनगन और एके-47 थे। आधुनिक हथियारों से लैस इन आंतकियों ने कैंप परल तकरीबन 1 बजे की करीब हमला किया। गोलीबारी का जबाव देते हुए सीआरपीएफ जवानों ने भी जबाव दिया।
जबावी कार्रवाई में दो आंतकी मारे गए जबकि एक घायल हो गया। अब तक घटनास्थल से तीन हथियार बरामद हुए हैं। आंतकियों के साथ इस मुठभेड़ में कई जवान भी घायल हो गए। गिरफ्तार आंतकी से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications