सोनिया के कहने पर पोंछा लगाने वाले मंत्री 'चरण' ने मोदी को कहा चोर

रायपुर। लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन चुनाव से पहले ही नेताओं का बदजुबानी तेज हो गई है। एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने का कोई भी मौके ये नहीं छोड़ते है। नेताओं की बदजुबानी के नए-नए मिसाल लोगों के सामने आ रहे है। विरोधियों पर आरोप लगाते ये नेता अपनी भाषा की मर्यादा तक भूल जाते है। उन्हें ना तो अपने पद की गरिमा का ख्याल होता है और ना ही जनता का ख्याल जो उन्हें वोट देकर इस पद पर बैठाती है।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत पहले ही अपने विवादित बयानों के कारण मशहूर हो चुके है। मंत्री पद पाने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के कहने पर पोंछा लगाने के लिए तैयार चरणदास महंत अब उनके विरोधियों के खिलाफ बोलने लगे है।

charan das mahant

सोनिया के खास और कैबिनेट मंत्री चरण दास महंत ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के चुनाव प्रचार कमेटी के प्रभारी और गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर जुबानी तीर चलानी शुरु कर दी। अपना आपा खोते हुए कांग्रेस के मंत्री ने मोदी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति चुराने का आरोप थोप डाला।

उन्होंने कहा कि मोदी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को चुराकर अपने गुजरात में उपयोग किया है। वो हमारे सांस्कृतिक धरोहर के चोर हैं। मोदी पर आरोप मढ़ने वाले चरणदास का विवादों से पुराना नाता है। कांग्रेस नेता चरणदास के इस विवादास्पद बयान के बाजद बीजेपी ने उनके खिलाफ आवाज बुंलद कर दी है। उन्होंने मोदी के लिए गए इस बयान पर माफी मांगने को कहा है। वैसे अपने पार्टी आलाकमान के प्रति अपनी वफादारी का भोंडा प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि वो सोनिया के कहने पर पोंछा लगाने को भी तैयार हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष के अलावा वो मनमोहन सरकार में राज्यमंत्री भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+