इंटरनेट पर 'नमो मंत्र' की गूंज, राहुल को हराकर मोदी ने जीता खिताब

नयी दिल्ली। गुजरात के पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा ने फर्जी मुठभेड़ मामले में चिट्ठी लिखकर नरेन्द्र मोदी की परेशानी बढ़ा दी है। पार्टी के भीतर और बाहर मोदी को लेकर हवा अबतक उनके रुख में चल रही थी, लेकिन वंजारा नाम के तूफान ने मोदी के खिलाफ आवाज बुंलद करने वालों की लाइन सजा दी है। विरोधी तो विरोधी अपने सहयोगी भी अब मोदी के खिलाफ बोलने लगे है, लेकिन इन सबके बीच मोदी और बीजेपी के लिए एक राहत की खबर है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह महीनों में इंटरनेट पर सर्वाधिक चर्चित और लोकप्रिय व्यक्ति बन चुके है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पिछले छह महीनों में इंटरनेट पर मोदी की चर्चा में 126 फीसदी का इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं मोदी ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के इस सर्वे में जबरदस्त शिकस्त भी दी है।

 Modi most mentioned online

जहां मोदी की लोकप्रियता में 126 फीसदी का इजाफा हुआ है तो वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चर्चा में दो फीसदी की गिरावट आई है। ब्लॉगवर्क्स द्वारा कराए गए इस सर्वे में कहा है कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मोदी की चर्चा लगातार जारी है, तथा इस अवधि में इंटरनेट पर चर्चा होने के मामले में मोदी, राहुल गांधी से नौ गुना ऊपर हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, चर्चित होने के मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया है। सिंह जुलाई में 20वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गए। कांग्रेस की ही नेता मिनाक्षी नटराजन के खिलाफ दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर पिछली कई तिमाहियों से आलोचना जारी है, जिसके कारण सिंह सातवें स्थान पर पहुंचे। इसके अलावा जनवरी से अब तक भाजपा नेता सुषमा स्वराज पहली बार शीर्ष 20 चर्चित व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+