पीएम बनने से डरे मोदी, कहा जो पीएम बनने का ख्वाब देखता है बर्बाद हो जाता है

गांधीनगर। बीजेपी के चुनाव प्रचार केमीटी के अध्यक्ष और भावी प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के मन में देश के पीएम बनने का कोई ख्बाव नहीं है। मोदी तो बस अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते है। डीपीएस डीजी वंजारा की चिट्ठी से मुश्किल में पड़े गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बननने का ख्वाब बनना छोड़ दिया है। मोदी ने अपने विरोधियों पर जवाबी हमला बोला है। शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम मोदी ने साफ कर दिया कि वो पीएम बनने का ख्बाव नहीं देखता। मोदी ने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखता, क्योंकि कुछ बनने का ख्वाब देखने वाले बर्बाद हो जाते हैं।"

प्रधानमंत्री बन ने के बजाए मोदी 2017 तक गुजरात की सत्ता पर ही बने रहना चाहते है। गांधीनगर में शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में मोदी ने अपनी दिली इच्छा लोगों के सामने रखी।

narendra modi

साल 2012 में पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर दोबारा निर्वाचित हुए मोदी ने यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के एक समूह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "मैं 2017 तक अपने लोगों की सेवा करूंगा।" उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा हर किसी को कुछ करते रहने का सपना देखना चाहिए।

गुजरात की सत्ता में हैट्रिक माकर चुके मोदी 2017 तक गुजरात के लोगों की सेवा करना चाहते है। मोदी इस साल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान के प्रमुख बनाए गए हैं। इसके अलावा उनके पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+