ह्युंडई की शानदार ग्रांड आई10 लॉन्च, कीमत 4.29 लाख रुपये
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्युंडई ने अपनी बहुप्रतिक्षीत बेहतरीन कार ग्रांड आई10 को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस कार को खास कर भारतीय ग्राहकों के मांग के अनुरूप तैयार किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई ह्युंडई ग्रांड आई10 की शुरूआती कीमत 4.29 लाख रुपये है।
नई ग्रांड आई10 को कंपनी अपनी पुरानी आई10 के जगह पर पेश किया है। इस कार की सबसे खास बात इसका बेहतरीन इंटीरियर, आकर्षक लुक और अत्याधुनि फीचर है। जो कि किसी भी आम बजट कार के मुकाबले काफी बेहतर है।
Photos• जेट विमान से भी तेज उड़ता है यह इंसान, देख के दंग रह जायेंगे
आपको बता दें कि, कंपनी ह्युंडई आई10 ग्रांड को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में पेश किया है। जिसमें पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का कप्पा इंजन जिसका प्रयोग कंपनी इस समय कर रही है, का प्रयोग किया है। इसके अलावा डीजल इंजन में कंपनी अपनी ब्रांड न्यू 1.1 लीटर डीजल इंजन का प्रयोग किया है।
कंपनी ने ह्युंडई आई10 ग्रांड में बेहतरीन और आधुनिक तकनीकी का प्रयेाग किया है। जैसे, आकर्षक स्टीरियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिवीटी, यूएसबी आदि। इसके अलावा कंपनी ने डीजल ह्युंडई आई10 ग्रांड में छोटा इंजन प्रयोग किया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि डीजल वर्जन बेहतर माइलेज प्रदान करेगा।
Photos• आधे लोगों ने किया कार में सेक्स
कंपनी ने ग्रांड आई10 में साईड में बेहतरी स्क्रैच गार्ड का प्रयोग किया है। इसके अलावा कार के रूफ को उपर ले जाते हुये स्लोप दिया है। जिसके कारण कार के भीतर बेहतर स्पेश मिलता है। कार में रुफ रेल को भी शामिल किया गया है, जो कि इसे स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। हालांकि आप इसका प्रयोग लगेज आदि बांधने के लिये नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा डी-फॉगर, और रियर वाईपर को भी शामिल किया गया है।
एक्सटीरियर के साथ ही कंपनी ने इसके इंटीरियर को भी बेहद ही खास तौर पर तैयार किया है। ब्लैक और बीज कलॅर का बेहतरीन ड्यूअल टोन इंटीरियर जो की पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस है। कंपनी ने आगे और पिछे दोनों ही हिस्सों में ज्यादा से ज्यादा स्पेश प्रदान किया है। जो कि लंबे सफर के लिये आपको आराम प्रदान करते हैं। इसके अजावा सीट की हाईट एडजेस्टमेंट की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है।
ह्युंडई ने अपनी इस कार का निर्माण बीए प्लेटफार्म पर किया है और इस कार को यूरोपिया और भारतीय दोनों ही बाजारों के लिये अलग-अलग बनाया है। कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो कि यूरोपिया वर्जन में शामिल नहीं किये गये हैं।
कंपनी ने इस कार के पिछले विंड शिल्ड को पूरी तरह बदल दिया है। जो कि काफी आकर्षक लग रहा है। इसके अलावा इस कार में जो टेल लाईट प्रयोग किया गया है, वो एक आदर्श हैचबैक टेललाईट है। अन्य कारों की तरह इसमें बड़े आकार की टेललाईट नहीं शामिल की गई है। इसके अलावा रियर स्पॉयलर भी है जिसपे स्टॉप लाईट का प्रयोग किया गया है।














Click it and Unblock the Notifications