देखें- रिमांड में लेने के बाद आसाराम से पूछे गये सवाल

नई दिल्‍ली। एक नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे आसाराम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका पोटेंसी टेस्‍ट करवाया, जिसमें पाया गया वह नपुंसक नहीं हैं और इस तरह के अपराध को अंजाम दे सकते हैं। गौरतलब है कि आसाराम ने कहा था कि वह नपुंसक हैं और इस तरह के अपराध नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आसाराम से पुलिस ने अपराध के संबंध में पूछताछ की।

आसाराम से जो भी सवाल किये गये उनके जवाब उन्‍होने न में दिये। आसाराम ने पहले भी कहा था कि उन्‍हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए उन्‍होने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाये थे।

Allegations on Asaram

देखें पुलिस ने आसाराम से क्‍या क्‍या सवाल किये-

1. क्‍या आप वारदात के दिन (15 अगस्‍त को) मणाई के आश्रम में थे?
2. क्‍या आपके बुलाने पर ही पीडि़ता लड़की का परिवार आश्रम आया था?
3. आपने किस मकसद से इन लोगों को अपने पास बुलाया था?
4. क्‍या आपने अपने सेवादार शिव के जरिए पीडि़त के परिवार को जोधपुर आने का संदेश भिजवाया था?
5. आपने किस काम के लिए पीडि़त और उसके परिवार को दो दिन तक अपने आश्रम में रखा?
6. क्‍या पीडि़ता पहले से ही बीमार थी?
7. अगर बीमार थी तो उसका इलाज किस तरह का हुआ?
8. क्‍या 15 अगस्‍त की रात को पीडि़ता को अकेले आपने आश्रम में बुलाया?
9. क्‍या वारदात की रात आप पीडि़ता के साथ अकेले थे?
10. क्‍या पीडि़ता के माता-पिता को आपने बाहर ही रहने के लिए कहा था?
11. क्‍या आपने पीडि़ता को अंदर बुलाने के बाद कहा था कि देख कर आओ की तुम्‍हारे माता पिता कहां पर हैं?
12. क्‍या आप पीडि़ता के सामने निर्वस्‍त्र हुए थे?
13. क्‍या आपने पीडि़ता को भी निर्वस्‍त्र होने के लिए कहा था?

इन सवालों के आधार पर पुलिस मामले में आसाराम की संलिप्‍तता की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि उन्‍होने पूछताछ में सहयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+