गिरफ्तारी के डर से सूरत से भोपाल भागे आसाराम

जोधपुर। एक नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न के आरोप का सामना कर रहे आसाराम को 26 अगस्‍त को जारी समन की आज समय सीमा समाप्‍त हो रही है। ऐसे में अगर वह आज रात तक जोधपुर नहीं पहुंचे तो उनकी गिरफ्तारी के लिए शनिवार सुबह पुलिस दल रवाना हो जाएगा। जिसके लिए जांच अधिकारी व एसीपी (पश्चिम) चंचल मिश्रा के नेतृत्‍व में टीम का गठन किया जा चुका है।

इस बीच खबर आ रही है आसाराम सूरत के जहांगीराबाद स्थित अपने आश्रम में थे लेकिन अचानक ही कल वह भोपाल के लिए रवाना हो गये। जिससे कि आश्रम में प्रवचन सुनने आये भक्‍त उनका इंतजार ही करते रह गये। जोधपुर पुलिस द्वारा जारी किये गये समन के बारे में उनका कहना था कि वह 20 सितंबर से पहले पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकते हैं अत: उन्‍हें और समय दिया जाए लेकिन उनके पत्र पर कोई विचार नहीं किया गया।

Asaram bapu fell ill

इस दौरान राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आसाराम किसी अन्‍य आरोपी की तरह ही है, उनके खिलाफ कोई रियायत नहीं की जाएगी, हमें कानून को अपना काम करने देना चाहिए। गहलोत ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में दिये गये आसाराम के बयानों को बकवास करार दिया और कहा कि साधु संतों को लाखों लोग सुनते हैं ऐसे में उन्‍हें सोंच समझकर बोलना चाहिए।

आसाराम की तबियत बिगड़ी

इस बीच गिरफ्तारी के दबाव के कारण आसाराम बापू की तबियत बिगड़ने की सूचना दी गई है, जिसके बाद उनकी भोपाल से दिल्‍ली की यात्रा का टिकट भी रद्द करा दिया गया है। आसाराम के अलावा अन्‍य तीन लोग भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मामले में अन्‍य आरोपी मध्‍यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरूकुल के छात्रावास की वार्डन शिल्‍पी, सेवादार शिवा व एक अन्‍य शख्‍स शरतचंद्र भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+