कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मनाने का साइड इफेक्ट, सपा के 3 विधायक निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी बिगड़ी हई छवि को सुधारने के लिए अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की किरकिरी कराने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। इनमें सो सबसे पहला नाम था वो जो गोवा में बार डांसर के साथ गिरफ्तार किए गए थे। मतलब सेवता से सपा विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू । गोवा में कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़े जाने के बाद पार्टी ने फौरन कार्रवाई करते हुए विधायक महेन्द्र सिंह को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है।

उनके अलावा सीतापुर से विधायक राधेश्याम जायसवाल और रायबरेली के बछरावां से विधायक रामलाल अकेला को भी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। फर्रुखाबाद, औरैया और बुलंदशहर की जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। बुलंदशहर और औरैया में नए जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिए गए हैं।

 Akhilesh Yadav suspends 3 tainted MLAs

पार्टी विधायकों से नाराज अखिलेश ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित करने का फैसला किया। विधायक महेंद्र सिंह के गोवा में बार डांसर के साथ गिरफ्तार जाने के बाद मीडिया में इसकी जानकारी सामने आने के बाद से पार्टी की फजीहत हो रही थी। सपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप के बाद पार्टी की छवि बचाने के लिए इन्हें निलंबित किया गया है।
वहीं रायबरेली के बछरावां के विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला को एक निर्माणाधीन नर्सिग होम जेसीबी से गिराए जाने पर पार्टी ने निलंबित कर दिया है। वहीं सीतापुर के विधायक राधेश्याम को उनके बेटे शैलेंद्र जायसवाल के कारण सजा मिली है।

दरअसल राधेश्याम यादव के बेटे ने एक जमीन कब्जाने को लेकर सरेआम फायरिंग की थी। समाजवादी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी छवि को और बिगाड़ना नहीं चाहती है। गुंडा राज्य खत्म करने के एजेंडे के साथ सपा ने यूपी में कमबैक किया था। ऐसे में अपने विधायकों की करतूतों का नुकसान सपा लोकसभा चुनावों में न हीं भुगतना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+