प्याज की सप्लाई रोक भारत को और आंसू देगा पाक

लाहौर में एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सरकार ने घरेलू बाजार में तेजी पर अंकुश लगाने के लिए भारत को प्याज निर्यात पर रोक लगाई है। पाकिस्तान की और से इस सप्लाई को रोके जाने की पीछ घरेलु बाजा में बढ़ रही प्याज की कीमतों को जिम्मेदार बताया है। प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान के घरेलु बाजार में प्याज की कीमते 23 रुपए प्रति किलो से 35 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गई है। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए पाकिस्तान ने भारत को प्याज निर्यात करने से रोक दिया है। दरअसल हर रोज पाकिस्तान की ओर से 150 ट्रक प्याज की सप्लाई की जाती थी।
पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत में प्याज की कीमतें और बढ़नी लाजमी है। भारत की ओर से पाकिस्तान को 1000 टन प्याज का दो दिन में निर्यात करने का आर्डर दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान के सप्लाई रोकने के बाद से इसका खामियाजा भारत के घरेलु बाजार और आम जनता को उठाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications