इस बार म्‍यांमार ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की

Myanmar army flag
नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान और चीन द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ पर सरकार के ढीले ढाले रवैया के कारण इस बार म्‍यांमार ने सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। बताया जाता है कि म्‍यांमार की सेना ने मणिपुर के चंदेल जिले में सीमावर्ती इलाके मोरेह के पास स्थित एक गांव में दस किलोमीटर अंदर बाड़ लगाने की कोशिश की। मामले के संज्ञान में आते ही मणिपुर के मुख्‍यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद म्‍यांमार सेना की गतिविधियां रोंक दी गई।

हालांकि होलेफई गांव के लोगों ने म्‍यांमार की इस हिमाकत का विरोध किया, उन्‍हें इस का अंदेशा था कि अगर सेना ने यहां बाड़ लगा दी तो भारतीय सीमा का क्षरण हो सकता है। केंद्र स‍रकार ने इसे घुसपैठ मानने से इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां म्‍यांमार सीमा के अंदर ही हुई थी। जिसके बारे में हमने म्‍यांमार सरकार से बात की हैं। स्‍थानीय लोगों के अनुसार म्‍यांमार की सेना ने बाड़ लगाने के बाद टेंट लगाने की तैयारी पूरी कर ली थी।

मामले में असम राइफल्‍स ने केंद्र सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह घुसपैठ नहीं थी। दरअसल हमने उन्‍हें प्‍लाटून बनाने के लिए पिलर संख्‍या 76 के पास लगे पेड़ों की कटाई करने से रोंक दिया था क्‍योंकि इसका अभी सीमांकन नहीं हुआ है। इसी मामले में सोमवार को राज्‍य के एक उच्‍च अधिकार प्राप्‍त समूह ने क्षेत्र का दौरा किया था। वहीं मणिपुर के राज्‍यपाल अश्विनी कुमार ने भी क्षेत्र का दौरा कर स्‍थानीय लोगों और ग्राम प्रधानों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली।

इसके पहले चीन ने कई बार भारत के लद्दाख क्षेत्र और अरूणाचल प्रदेश में घुसपैठ की जिसके बाद भारत सरकार की कमजोरी की पूरे देश में निंदा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+