मनमोहन सिंह, मोदी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं: अरूण शौरी

Manmohan Singh
नई दिल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं क्‍योंकि संप्रग की असफलता का लाभ मोदी को मिलना तय है। यह कहना है भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण शौरी का, जिनका मानना है कि खाद्य सुरक्षा बिल देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर गंभीर परिणाम डालेगा और इसे बर्बाद कर देगा। शौरी ने कहा कि देश निर्णायक नेतृत्‍व चाहता है जो कि मोदी में नजर आता है क्‍योंकि उन्‍होने जमीनी स्‍तर पर पार्टी को एकजुट किया है और जिससे कि कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

शौरी ने एक सवाल ' कि क्‍या मोदी के कारण वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज और लाल कृष्‍ण आडवाणी पार्टी में अलग थलग हो जायेंगे। इस पर शौरी का जवाब है कि वह 'राज्‍य विहीन' नेताओं के बारे में बात नहीं करेंगे। राज्‍य विहीन और राज्‍य के नेता कौन कौन हैं? इसके जवाब में शौरी ने कहा कि ज्ञानी जी ने व्‍याख्‍या की थी कि हमारे यहां दो तरह के नेता है। एक तो के. कामराज, एस के पाटिल, एनटीआर और वीपी सिंह जैसे राज्‍य विहीन नेता है और दूसरी तरफ अन्‍य हैं।

इस सवाल के जवाब में कि वह आडवाणी और सुषमा जी की तुलना वी पी सिंह से कर रहे हैं, तो उन्‍होने कहा कि मैं किसी की तुलना नहीं कर रहा हूं। मोदी के तथाकथित 'कम्‍युनल' व्‍यक्तित्‍व पर शौरी ने कहा कि देश एक मजबूत नेतृत्‍व की तलाश में हैं जो उसे मोदी में ही दिखता है, मोदी के नाम पर कार्यकर्ता एकजुट हैं तो वह बड़े नेताओं को भी एक साथ लेकर चल सकते हैं।

देश की वर्तमान सरकार पर शौरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल अर्थव्‍यवस्‍था को कमजोर कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+