फालतू मेकअप के सामान खरीदती हैं महिलाएं: सर्वे

लंदन। एक साधारण महिला हर साल ब्लशर, ब्रॉन्जर, आईशेडो और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों के लिए गलत रंगों का चुनाव करने की वजह से 76.38 पाउंड (100 डॉलर से अधिक) से अधिक धन जाया कर देती हैं। यह जानकारी ब्रिटेन के ऑनलाइन स्टोर 'माईवाउचरकोड्स डॉट को डॉट यूके' द्वारा कराए गए एक अध्ययन से मिली।

Women waste money on wrong make-up products

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक महिला औसतन 6.2 उत्पाद गलत रंग में खरीद लेती हैं। इसके बावजूद 40 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह गलत रंग में उत्पाद खरीदने के बाद भी इसे दुकान में लौटाती नहीं हैं। अधिकतर महिलाएं सोचती हैं कि दुकानदार उत्पाद वापस नहीं लेंगे।

'माईवाउचरकोड्स डॉट को डॉट यूके' के अध्यक्ष मार्क पीअर्सन ने कहा, "अधिकतर लोग मानते हैं कि भले ही उन्होंने सौंदर्य उत्पाद का उपयोग नहीं किया हो, वह वापस नहीं लिया जाएगा, जो कि सच नहीं है। यह सच है कि कई दुकानदार इसे वापस नहीं लेते हैं, पर कई दुकानदार ले लेते हैं, खासकर तब जब दुकान में खरीदते वक्त गलत रंग का चुनाव कर लिया गया हो।"

पीअर्सन ने कहा, "खरीदने से पहले जांच कर लेना चाहिए। पूरे जीवन में 5,000 पाउंड गलत रंग के उत्पाद पर जाया करना कम नहीं है। यदि साधारण सूर्य प्रकाश में रंग की जांच कर ली जाए, तो इस गलती से बचा जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+