'आप' की बनी सरकार तो किरण बेदी की होंगी ताजपोशी
नयी दिल्ली। लोकपाल के लिए लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्मे अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में कदम क्या रखा दिल्ली की सियासत में भूचला आ गया। आम आदमी पार्टी बनाकर केजरीवाल ने शीला सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। कभी बिजली के बढ़े दाम को लेकर तो कभी शीला सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर खुलासा करने वाले केजरीवाल दिल्ली सरकार के आंखों में खटकने लगे है।
जानकार मानते है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल शीला दीक्षित को कड़ी टक्कर देंगे। दिल्ली विधानसभा के सभी सीटों से अपने प्रत्याशी उतार कर केजरीवाल शीला दीक्षित को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। उन्होंने अपने पहले 11 प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए है।

वहीं अब मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बराबरी का टक्कर देने के लिए केजरीवाल उनके खिलाफ शक्तिशाली महिला को मैदान में उतारने की कोशिश कर रहे है। केजरीवाल की पार्टी आप ने टीम अन्ना की सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को दिल्ली की सत्ता पर काबिज करना जाहते है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘आप' की तरफ से केजरीवाल ने किरण बेदी को सीएम पद का न्यौता दिया है कि वह उनकी पार्टी में शामिल हो जाए। अगर वह ऐसा करती हैं तो पार्टी की वह मुख्यमंत्री पद की दावेदार होंगी। केजरीवाल ने साफ किया है कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो किरण बेदी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी। केजरीवाल के इस बयान के साथ ही दिल्ली सत्ता को लेकर घमासान शुरू हो गया है। आप कैंप में पार्टी का मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर नई बहस चल पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications